Haryana News : हरियाणा के रेवाड़ी में लापता किशोरी का शव बरामद
Haryana News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:04 PM
Haryana News : रेवाड़ी (हरियाणा)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कथित तौर पर दो दिन से लापता 15 साल की किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Haryana News
पुलिस को बुधवार शाम रोहतक-बावल राजमार्ग पर रामगढ़ चौक के पास लड़की का शव मिला।
पुलिस ने बताया कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी और रेवाड़ी की निवासी थी। लड़की की गर्दन पर चाकू के घाव के निशान हैं।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी मंगलवार को ट्यूशन के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने सिटी थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
सिटी थाने के प्रभारी विद्या सागर ने कहा कि भारतीय दंड विधान की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।