Haryana News : हरियाणा में अस्पताल कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू
Dress code applicable for hospital staff in Haryana
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:12 AM
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष वर्दी सहित ड्रेस कोड का अनुपालन करना होगा। मंत्री ने कहा कि वर्दी का डिजाइन अपने अंतिम चरण में है।
अनिल विज ने कहा कि जब आप निजी अस्पताल में जाते हैं तो एक भी कर्मचारी आपको बिना वर्दी नहीं दिखता, जबकि सरकारी अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों में अंतर करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने से अस्पतालों के काम काज में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों को उनके कर्मचारियों के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाने की जरूरत है। ड्रेस कोर्ड इसका आवश्यक हिस्सा है, जो संगठन को ‘पेशेवर स्वरूप’ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि काम के दौरान खासतौर पर अस्पतालों में 'तरह-तरह की केस सज्जा, भारी गहने, मेकअप और लंबे नाखून’ अस्वीकार्य है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।