Haryana News : हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से, सरकार को घेरने को विपक्ष ने कमर कसी
Haryana Assembly session from today, opposition gearing up to surround the government
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 11:09 AM
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का आज से शुरू होने वाला तीन दिवसीय सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की सरकार को विपक्ष कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा समेत कई मामलों पर घेरने की कोशिश करेगा।
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन सत्र की अवधि के बारे में अंतिम निर्णय 26 दिसंबर को सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा।
कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था, रोहतक, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत और कई जिलों में बारिश के कारण जलभराव के कारण नष्ट हुई फसलों के चलते किसानों को मुआवजा और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे उठाएंगे।
Haryana News
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया था कि विधानसभा सचिवालय को सरकार से तीन विधेयक मिले हैं, जिन्हें पेश किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा था कि शीतकालीन सत्र के लिए 311 ‘तारांकित’ और 171 ‘अतारांकित’ प्रश्नों के नोटिस विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं।