Haryana News : हरियाणा बंद के तहत खाप और किसानों ने जाम किया रोहतक-दिल्ली राजमार्ग
Khap and farmers block Rohtak-Delhi highway under Haryana bandh
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 02:46 PM
चंडीगढ़। हरियाणा के झज्जर जिले में कुछ खाप सदस्यों और किसानों ने प्रदर्शनकारी पहलवानों, किसानों के समर्थन में किए गए हरियाणा बंद के तहत बुधवार को रोहतक-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित किया।
Haryana News
भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने की प्रदर्शन की अगुवाई
भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल की अगुवाई में प्रदर्शनकारी किसान और खाप सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जुटे और यातायात को बाधित किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन रहे। भूमि बचाओ संघर्ष समिति, किसानों के भूमि अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाला संगठन है।
जाम हटाने की कोशिश में पुलिस
झज्जर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं को बताया कि खाप और किसान संगठनों के हरियाणा बंद के आह्वान के तहत 25 मांगें उठाई गई हैं। इनमें भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के लिए न्याय, किसानों के लिए ऋण माफी, फसलों के संबंध में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा शामिल है।
मिलाजुला रहा बंद का असर
इस बीच, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बंद के आह्वान पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। आम जनजीवन सामान्य बना रहा। वहीं, बहादुरगढ़ और उससे सटे रोहतक में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कुछ दिन पहले झज्जर के मांडोठी टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के समर्थन वाली कुछ खाप की बैठक हुई थी, जिसमें मांगों के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।