
गाजियाबाद की अदालत ने रेप और मानसिक शोषण के आरोपों में जेल में बंद हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार को जमानत दे दी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उत्तर कुमार गाजियाबाद जिला कारागार डासना से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही उनके फैंस और समर्थकों की बड़ी भीड़ उनके स्वागत के लिए जमा हो गई। बता दें कि अभिनेता पर एक्ट्रेस द्वारा रेप और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया था, जो लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन था। उत्तर कुमार की रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के सामने जारी रहेगी। Ghaziabad News