
Health and Diet:[/caption]
पानी समग्र सेहत के लिए कितना आवश्यक है इससे तो आप वाकिफ होंगी। वहीं पानी पाचन क्रिया को स्वस्थ रहने और सही से कार्य करने में भी मदद करती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार यदि हम खाना खाने के कुछ देर पहले थोड़ा पानी पी लेते हैं, तो हमारी भूख नियंत्रित रहती है साथ ही हम ओवरहीटिंग नहीं करते। यदि आपको भी बार-बार भूख लगने की समस्या होती है, तो सबसे पहले शरीर को पर्याप्त पानी देना शुरू करें। पानी से युक्त फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर सकती हैं। यह सभी चीजें आपको हाइड्रेटेड रखेंगी और आपके हंगर को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।
Health and Diet:[/caption]
हाई फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन हंगर मैनेजमेंट में आपकी मदद कर सकता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को पचने में समय लगता है और इनसे आप लंबे समय तक संतुष्ट रहती हैं। साथ ही फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भूख को नियंत्रित रखने वाले हॉर्माेन्स को बढ़ावा देते हैं और शार्ट चेन फैटी एसिड के उत्पादन में भी मदद करते हैं, जो आपको संतुष्टि प्रदान करने का काम करते हैं। यदि आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रही हैं, तो सचेत हो जाएं ऐसे में आपको पूरे दिन भूख का अनुभव होता रहेगा जिसकी वजह से ओवरईटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए फ्लैक्सीड, स्वीट पोटैटो, ऑरेंज, स्प्राउट्स इत्यादि जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।