Health: अगर आप भी खाते हैं गैस पर सीधी आंच में सेंकी गई रोटी तो हो जाए सावधान !
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:30 PM
Health: भारतीय व्यंजन की अगर हम बात करें तो इसमें रोटी (Chapati)को प्रमुख हिस्सा माना जाता है। बिना रोटी के तो मानो खाने की थाली अधूरी सी लगती है। रोटी बनाने के लिए आमतौर पर हम सभी एक ही तरीका इस्तेमाल करते हैं, पहले रोटी को कुछ देर तवा पर सेंका जाता है और उसके बाद तवे से उतारकर डायरेक्ट गैस पर सीधी आंच में सेंका जाता है। लेकिन आपको क्या लगता है क्या आपका रोटी को ऐसे सीधे गैस की आंच पर सेंकना सही है ?
एक नई शोध में इसको लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें बताया गया है कि अगर आप किसी भी खाने को सीधे आंच पर सेंकते है तो इससे कोर्सिनोजन्स जैसे कि हेट्रोसाइक्लिक अमाइन्स (HCAs) और पॉलीसाइक्लिक अरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) का उत्पादन होता है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी क्या है आइये हम आपको बताते हैं।
दरअसल पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी जनरल में एक में खबर प्रकाशित हुई है। इस खबर में एक नई शोध के बारे में बताया गया है जिसमें ये लिखा है कि जो गैस स्टोव होते हैं उनसे कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के जो सूक्ष्म कण होते हैं , वो बाहर निकलते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इन्हें सेहत के लिए काफी हानिकारक माना है। इन सूक्ष्म कणों से बहुत सारी बीमारियां इंसानों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। इनसे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है और शोध में ये भी बताया गया है कि ज्यादातर कैंसर के होने का कारण ये गैस स्टोव ही है। एक दूसरे शोध में ये बताया गया है कि गैस स्टोव से कोर्सिनोजन्स पैदा होते हैं। ये शोध न्यूट्रिशन एंड कैंसर जनरल में प्रकाशित किया गया है।
हों जाएं सावधान!
ऐसे में जो रोटी (Chapati) हम आप खाते हैं वो भी काफी नुकसान पहुंचा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रोटी को चिमटे की मदद से डायरेक्ट गैस की आंच पर सेंका जाता है तो एक्रिलामाइड नाम का केमिकल रिलीज होता है। वैसे तो ये शोध एक जले हुए टोस्ट पर किया गया था लेकिन आटे से बनी रोटी पर भी ये लागू होता है। रोटी को सीधे आंच पर सेंकने से कोर्सिनोजेनिक केमिकल रिलीज होता है और ये काफी हानिकारक होता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि रोटी को कैसे सेंकना चाहिए? तो हम आपको बता दें कि रोटी (Chapati) आप सीधे तवे की आंच पर सेंकें। अगर आप कपड़े से दबाते हुए चारों ओर से रोटी को सेंकेंगे तो आपको सीधे आंच पर रोटी को सेंकने की तकलीफ करनी ही नहीं पड़ेगी।