
लड्डू भारतीय रसोई का ऐसा स्वाद है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति पसंद करता है। चाहे बूंदी के लड्डू हों, बेसन के, आटे के या गोंद के—इनकी खुशबू और मिठास हर त्योहार और खास मौके को खास बना देती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में बढ़ता वजन और ब्लड शुगर की चिंता कई लोगों को मिठाई से दूर कर देती है। ऐसे में सवाल उठता है—क्या मीठा खाकर भी सेहतमंद रहा जा सकता है? जवाब है—हाँ! अगर आप चीनी और गुड़ की जगह खजूर (Dates) का इस्तेमाल करें, तो न सिर्फ मिठास का स्वाद मिलेगा बल्कि सेहत को भी नुकसान नहीं होगा। Laddu Recipe Without Sugar
खजूर प्राकृतिक मिठास का बेहतरीन स्रोत है। इसमें फाइबर, मिनरल्स और एनर्जी भरपूर होती है। यह न सिर्फ तुरंत ताक़त देता है बल्कि पाचन को दुरुस्त रखने और इम्युनिटी को मज़बूत करने में भी मदद करता है। मिठाइयों में खजूर का इस्तेमाल करने से न तो मोटापे की समस्या होती है और न ही ब्लड शुगर अचानक बढ़ता है।
सबसे पहले लड्डू बनाने की बाकी सामग्री (बेसन, आटा या अपनी पसंद का ड्राईफ्रूट) तैयार कर लें।
अब खजूर को बीज निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
जब भी रेसिपी में चीनी या गुड़ डालने का स्टेप आए, उसकी जगह इस पिसे हुए खजूर का इस्तेमाल करें।
हल्का गर्म करके मिश्रण में मिलाएं और फिर लड्डू आकार में बांध लें।
बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स को हल्का रोस्ट कर लें।
इन्हें मोटा-मोटा काट लें या मिक्सी में दरदरा पीस लें।
अब इसमें खजूर का पेस्ट मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
हल्का सा घी हाथों पर लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें।
रोज़ाना एक खजूर-ड्राईफ्रूट लड्डू खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषण मिलेगा।
खरबूजे, सूरजमुखी, कद्दू, अलसी और तरबूज के बीज हल्का भून लें।
इन्हें मिक्सी में दरदरा पीसकर खजूर के पेस्ट में मिलाएं।
अच्छी तरह मिक्स करने के बाद घी लगाकर लड्डू तैयार कर लें।
ये सीड्स लड्डू स्वाद में शानदार और पोषण में भरपूर होते हैं। Laddu Recipe Without Sugar