Health News : केरल में जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए 80 लाख लोगों की जांच
80 lakh people screened for lifestyle diseases in Kerala
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:24 AM
जॉर्ज ने कहा कि बीमारियों का जल्द पता लगाने और उपचार से भविष्य में होने वाली जटिलताओं को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का जल्द पता लगने पर रोगों का समय रहते बिना जटिलताएं पैदा हुए इलाज किया जा सकता है।
तिरुवनंतपुरम। केरल में जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए करीब 80 लाख लोगों की जांच की गई। उनमें से करीब 20 प्रतिशत लोगों को उच्च रक्तचाप या मधुमेह से ग्रस्त पाया गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी।
जॉर्ज ने कहा कि बीमारियों का जल्द पता लगाने और उपचार से भविष्य में होने वाली जटिलताओं को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का जल्द पता लगने पर रोगों का समय रहते बिना जटिलताएं पैदा हुए इलाज किया जा सकता है।
मंत्री ने कहा कि करीब 80 लाख लोगों की जांच की गई, जिनमें से लगभग 20 प्रतिशत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पांच लाख से अधिक लोगों को संदिग्ध कैंसर के मद्देनजर जांच के लिये रेफर किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।