Health News : दवाओं की ऑनलाइन बिक्री : 31 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस
Online sale of medicines : Show cause notice to 31 companies
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 PM
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से गत आठ और नौ फरवरी को 31 कंपनियों को नोटिस जारी किए गए।
नई दिल्ली। कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए दवाओं की ऑनलाइन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक मंचों के माध्यम से बिक्री को लेकर सरकार चिंतित है। उसने शिकायतों के आधार पर 31 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से गत आठ और नौ फरवरी को 31 कंपनियों को नोटिस जारी किए गए।
उन्होंने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मामलों को ‘राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण’ के समक्ष लाया गया है ताकि आगे की जरूरी कार्रवाई की जा सके।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।