Health: वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के 9 माह बाद लोग सकेंगे बुस्टर खुराक
omicron को लेकर डॉक्टरों ने दी सलाह.
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:55 PM
राष्ट्रीय ब्यूरो,नईदिल्ली। ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार(Central Government) अब लोगों को कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) की बुस्टर खुराक देने पर विचार कर रही है। सरकार की ओर से कहा गया है कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के 9 माह बाद बुस्टर खुराक ली जा सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि संसदीय समिति की बैठक को सूचित किया गया हैकि अगर जरूरत पड़ी तो कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक भी ली जा सकती है। लेकिन यह खुराक दूसरी खुराक के 9 महीने बाद ही ली जा सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक व मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरिएंट द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की संसद की स्थायी समिति की एक बैठक में हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व सपा नेता रामगोपाल यादव ने किया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने ओमिक्रॉन वेरिएंट और कोविड-19 से संबंधित अन्य मुद्दों पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की। अधिकारियों ने समिति को बताया भारत में ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आ चुके हैं।
सदस्यों ने कोविड-19 वायरस(Covid-19 Virus ) से निपटने के बारे में बात करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें ‘वायरस से आगे’ रहना चाहिए। साथ ही यह भी कहाकि कोविड-19 से निपटना पुलिस-चोर के खेल जैसा है। वहीं अब 100 से ज्यादा देश अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए टीके के प्रमाणपत्र को मान्यता दे चुके हैं।