Health : घंटों ईयर फोन व हेड फोन लगाकर काम व गाना सुनने से बहरे हो रहे लोग
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2022 10:13 PM
Noida : नोएडा। कॉल सेंटर में काम करने वालों के साथ ही वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान ईयर फोन का इस्तेमाल करते है।
लगातार कई घंटों में तक कानों में ईयर फोन और हेड फोन का तेज आवाज में इस्तेमाल करने से लोगों को बहरेपन की समस्या होने लगी है। फेलिक्सअस्पताल में ईएनटी (कान नाक और गला ) रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिखा रानी पटेल ने बताया कि लोग आजकल ईयर फोन और हेड फोन का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। इसलिए जरूरी है काम के दौरान हर घंटे वक्ता निकालकर थोड़ी-थोड़ी का ब्रेक लेते रहे।
ज्यादा देर तक ईयर फोन यूज करने से हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
इसे वह मीटिंग या म्यूजिक में यूज करते हैं।
स्कूल व कॉलेज बंद होने के कारण बच्चे भी इसका इस्तेमाल करके ऑनलाइन क्लासेस लगा रहे हैं।
लेकिन लंबे समय व लाऊड म्यूजिक में इसका इस्तेमाल करने से कानों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इसके कारण कानों में इंफेक्शन, सुनने की क्षमता कम होना व बहरेपन की शिकायत हो सकती है।
बहरेपन की समस्या से बचने के लिए प्रतिवर्ष 3 मार्च को (वर्ल्ड हियरिंग डे) मनाया जाता है।
हेड फोन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव पैदा करते हैं।
ऐसे में ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल करने से दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
घंटों ईयर फोन और हेड फोन का इस्तेमाल करने से कान में मैल जमा होने की परेशानी हो सकती है।
इसके कारण कान में इंफेक्शन, सुनने की क्षमता कम होने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लंबे समय तक ईयर फोन और हेड फोन को यूज करने से सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है। इसके कारण बहरेपन होने का खतरा रहता है।
इसके कंपन के कारण हेयर सेल्स अपनी संवेदनशीलता खो बैठते हैं।
ऐसे में व्यक्ति को कम या बिल्कुल ना सुनाई देने की समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग हेड फोन दूसरों के सात शेयर कर लेते हैं। मगर इसके कारण ईयर फोन के जरिए बैक्टीरिया और रोगाणु एक से दूसरे व्यक्ति के कानों तक पहुंच सकते हैं। इसके कारण कान का संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे में किसी से हेड फोन या ईयर फोन शेयर करने से बचें। इसके अलावा इसे अच्छे से साफ करके ही इस्तेमाल करें।
नुकसान
1.कान में दर्द
2.चक्कर आना
3.कम सुनाई देना
4.दिमाग पर प्रभाव
5.सीटी सी आवाज गूंजना
बचाव
1.कम आवाज में संगीत सुनें।
2.हेड फोन शेयर करने से बचें।
3.लंबे समय तक हेड फोन और ईयर फोन यूज ना करें।
4.ऑनलाइन क्लासेस या सेशन की इंटेंसिटी कम ही रखें।
5.ईयर फोन को कानों के ज्यादा अंदर की तरफ एडजस्ट न करें।
6.हमेशा अच्छी कंपनी के ही ईयर फोन या हेड फोन इस्तेमाल करें।