Heat Wave : गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, अस्पतालों में पहुंच रहे सैकड़ों मरीज
Heat Wave: Outbreak of diarrhea increased in summer, hundreds of patients reaching hospitals
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:02 PM
सैय्यद अबू साद
Heat Wave : इन दिनों तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी ने बीमारियों को भी अपनी जद में ले लिया है। कानपुर शहर की ही बात करें तो यहां हर दिन बड़ी संख्या में डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अन्य अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों जितने भी मरीज आ रहे हैं। उनमें से अधिकतर मरीजों को पेट से संबंधित दिक्कते हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं।
Heat Wave :
बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या
कानपुर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता के अनुसार इन दिनों मरीजों के अंदर डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक हो रही है। तेज धूप होने के कारण हीटस्ट्रोक के मरीज भी बढ़ गए हैं। तेज धूप में निकलने वाले लोगों को पानी के अलावा ओआरएस का घोल, नींबू पानी व अन्य चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। यदि शरीर में नमक की कमी हुई तो भी आपका शरीर कमजोर हो जाएगा।
लीवर-किडनी पर हो रहा असर
शरीर में संक्रमण फैलने के कारण किडनी और लीवर भी प्रभावित हो रहा है। डॉक्टरों की माने तो बहुत से मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसका सेवन किया। ऐसे में संक्रमण घटने की वजह बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लीवर और किडनी पर असर पड़ने लगता है। यदि बैक्टीरिया शरीर में फैल जाता है तो आपकी बीमारी और बढ़ जाएगी। ऐसे में तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।
दिन में पीएं 4 लीटर पानी
डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि नॉर्मल आदमी को पूरे दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए, जिनको किडनी, लीवर, हृदय से संबंधित बीमारी है उन लोगों को डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, आम का पना, ओआरएस का घोल आदि चीजें पीनी चाहिए, क्योंकि शरीर में पोषक तत्व भी पहुंचना जरूरी है। पसीने के साथ-साथ नमक भी शरीर से निकलता रहता है। इसलिए नमक का भी सेवन किसी ना किसी रूप में करें।
शीतल पेय से बनाएं दूरी
डायटीशियन डॉ. नीमिला सिंह का कहना है कि आप कोल्ड ड्रिंक से दूर रहे क्योंकि यह मीठा होता है। इसमें नमक नहीं होता है। यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी जगह पर आप जूस ले सकते हैं, जितने भी मौसमी फल है उनका सेवन अधिक करें। कटे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करें, क्योंकि कटे फलों में बैक्टीरिया अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
तली चीजें बिगाड़ रहीं डाइजेशन
डॉ. नीमिला सिंह के अनुसार गर्मी के मौसम में तली चीजों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह पेट के डाइजेशन को खराब करती हैं। खासतौर से बाहर की चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह ऑयल आपके पेट के लिए सबसे हानिकारक होता है।
सूती कपड़े पहने सिर को ढक कर रखें
इस भीषण गर्मी में सूती कपड़े पहनने चाहिए जो आपके पसीने को सोकता रहे। इसके अलावा जब भी धूप में निकले तो सिर को जरूर ढक लें। सीधी धूप सिर पर नहीं पढ़नी चाहिए। इससे हीट स्ट्रोक होने का खतरा अधिक होता है।
आसपास के जिलों से पहुंच रहे मरीज
पेट से संबंधित बीमारियां लेकर के कानपुर के अलावा, उन्नाव, शुक्लागंज, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, घाटमपुर, भोगनीपुर, हमीरपुर समेत कई जगहों से मरीज रोजाना कानपुर मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं।
Rajasthan News: “मां चामुंडा” परिहार वंश की कुलदेवी,चील के रूप में प्रकट होकर बचाई थी जोधपुर वासियों की जान