Heavy Rain : बारिश से जेवर में विद्युत व्यवस्था चौपट
Heavy Rain in Jewar
भारत
चेतना मंच
23 Sep 2022 06:44 PM
Heavy Rain : जेवर । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां जेवर क्षेत्र की विधुत व्यवस्था चौपट हो गयी है तो उधर किसानों की फसल में भारी नुकसान हुआ है बीती रात मुसलाधार बारिश के चलते जेवर खुर्जा मार्ग पर सफेदा के पेड हाईटेंशन की विधुत लाईन पर गिर जाने से तीन पोल उखडकर जमीन पर गिर गये जिससे जेवर खुर्जा मार्ग जाम हो गया और वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। आज सुबह विधुत विभाग व पुलिस विभाग के प्रयासों से अवरूध मार्ग को खोला गया।
Heavy Rain :
जेवर क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जेवर के अलावा गांव चौराली, जेवर खादर, कानीगढी, गोविन्दगढ, पुरननगर, मांडलपुर ,सहाबनगर समेत दर्जनों गांवों में धान, बाजरा की पकी खड़ी फसल जहां जलमग्न होने से नीचे गिर जाने से भारी नुकसान होने का अनुमान है।
उधर जेवर खुर्जा मार्ग पर बीती रात करीब दो बजे मुसलाधार बारिश के चलते सफेदा के खडें पेड बराबर से गुजर रही हाईटेंशन की लाईन पर गिर जाने से विधुत के तीन पोल उखडकर जमीन पर गिर गये। जिसके कारण जेवर खुर्जा मार्ग जाम हो गया आज सुबह विधुत विभाग के कर्मचारियों व पुलिस विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मार्ग से पेडों को काटकर व विधुत के पोलों को मशीनों की मदद से हटवाया तब जाकर बीती रात से जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया गया।
जेवरवासी बिजली को तरसे
तीन दिन से हो रही मुसलाधार बारिश के चलते जेवर टाउन के अलावा गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप्प पडी है जिसके कारण लोग बिजली देखने का तरस गये। इस मामले में एक्सईन विधुत विभाग जेवर आलोक प्रकाश का कहना है की बारिश के चलते गांव नीमका में विधुत लाईन उखडने व जेवर, वंकापुर, जहांगीरपुर में विधुत तार टूटने से बिजली बाधित हुई है विभाग के कर्मचारी लाईन को ठीक करने में लगे हुए है जल्द ही जेवर व गांवों को बिजली की सप्लाई उपलब्ध करा दी जायेगी ।