
Henley Passport Index 2024 :विदेशों में घूमकर मौज-मस्ती करने वाले भारतीयों के लिए चिंता वाली खबर सामने आई है। खबर यह है कि विश्व स्तर पर हर साल होने वाले पासपोर्ट के सर्वे में भारतीय पासपोर्ट की रैकिंग इस साल एक पायदान नीचे गिर गई है। वर्ष-2023 में भारत के पासपोर्ट की विश्व स्तर पर रैकिंग 84वें स्थान पर थी। वर्ष-2024 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग एक स्थान पर गिरकर 85वें स्थान पर आ गई है। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग का गिरना हर भारतीय के लिए चिंता की बात होनी चाहिए।