Hero motocorp IT Raid- हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड
पवन मुंजाल
भारत
चेतना मंच
23 Mar 2022 06:02 PM
Hero motocorp IT Raid- हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल (Hero motocorp chairman and managing director Pawan Munjal) के घर एवं ऑफिस पर आज सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। आईटी की टीम उनके घर एवं ऑफिस में सुबह से ही खोजबीन कर रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को पवन मुंजल के अकाउंट में खर्चे में कुछ गड़बड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि इनपर अकाउंट में बेवजह का खर्च दिखाये जाने का आरोप है। यही वजह है कि IT टीम ने इनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की है।
छापेमारी की खबर सामने आते ही गिरने लगे कंपनी के शेयर-
आईटी डिपार्टमेंट (IT department) की हीरो मोटोकॉर्प कंपनी पर छापेमारी की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि साल 2022 की शुरुआत से ही कंपनी के हालात कुछ ठीक नहीं है। जनवरी से लेकर अब तक कंपनी के शेयर में 23% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। पिछले हफ्ते कंपनी का शेयर 1% नीचे गिरा था, जबकि 1 महीने में कंपनी का शेयर 11% नीचे जा चुका है। जैसे ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापेमारी (Hero motocorp IT Raid) की खबर सामने आई उसके बाद कंपनी का शेयर 2% नीचे जा गिरा
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी सिर्फ देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की जानी मानी कंपनी है। कंपनी का कारोबार दुनिया के 40 से भी अधिक देशों में फैला हुआ है। इस कंपनी के का 8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जिनमें से 6 भारत में है, जबकि एक-एक प्लांट क्रमशः कोलंबिया और बांग्लादेश में स्थित है। अगर भारत की बात की जाए तो देश के 50% टू व्हीलर सेगमेंट का शेयर हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के पास है। टू व्हीलर सेगमेंट के अलावा अब कंपनी इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है, जिसका थ्री व्हीलर प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है।