जारी हुआ हिमाचल 12 बोर्ड का रिजल्ट, टॉप 10 में आए 41 छात्र
JEE Advanced Result 2024
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:53 AM
Himachal Board Result 2024 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 12वीं में भारती विद्यापीछ पब्लिक स्कूल की कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने पूरे हिमाचल में टॉप किया है। कामाक्षी और छाया दोनों ने हिमाचल बोर्ड 2024 में 500 में से 494 (98.90%) हासिल किए हैं। जिन छात्रों ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया थे वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
टॉप 10 में आए 41 छात्र
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड में 73.76% स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 10 में कुल 41 स्टूडेंट्स आए हैं। इसमें से 30 लड़कियां हैं। सरकारी स्कूल की कुल 7 सात लड़कियों और तीन लड़कों ने मैरिट में टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं, प्राइवेट स्कूल से 8 लड़कों और 23 लड़कियों मे टॉप 10 में जगह बनाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव ने बताया कि 12वीं कक्षा में 63,092 छात्र पास हुए हैं, जबकि 9,103 छात्र फेल हो गए हैं। वहीं, 13,276 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।
Himachal Board Result 2024
कितने छात्र हुए हिमाचल बोर्ड में पास?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 1 मार्च से 18 मार्च, 2024 तक HPBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 आयोजन किया था। इस साल कक्षा 12वीं में कुल 85 हजार 777 छात्र ने दी परीक्षा थी, जिसमें से 63 हजार 092 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। HPBOSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर एक सब्जेक्ट में में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा। पिछले वर्ष यानी HPBOSE क्लास 12 बोर्ड एग्जाम 2023 में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 79.74% था।
पिछले साल ओजस्विनी उपमन्यु थी टॉपर
आपको बता दें पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के फाइनल एग्जाम में 1लाख 05 हजार 369 स्टूडेंट् शामिल हुए थे। इसमें से 83,418 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, पास होने का प्रतिशत 79.74 प्रतिशत था। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु (98.6 प्रतिशत) और कॉमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर (98.4 प्रतिशत) ने टॉप किया था।