Himachal News : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
Former Chief Minister of Himachal Jairam Thakur elected leader of BJP Legislature Party
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:40 AM
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना।
भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई। इसमें जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा शामिल हुए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत हासिल की।