Himachal News : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित
Himachal News: Himachal Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu infected with Corona virus
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:26 AM
Himachal News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन अब बैठक स्थगित कर दी गई है।
Himachal News :
प्रवक्ता ने बताया कि सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में कोई लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है तथा उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और 38 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। सुक्खू नई दिल्ली में हैं और पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मिले थे।