HIMACHAL NEWS: हिमाचल प्रदेश में गहराया सीमेंट संकट, सरकार उठा रही ये कदम
HIMCHAL NEWS:
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:53 AM
HIMACHAL NEWS: हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश सरकार दो सीमेंट कारखाने बंद होने और ट्रक संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पैदा हुए सीमेंट संकट को खत्म करने के लिये कदम उठा रही है। उद्योग मंत्री इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अडाणी समूह से बात करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी।
HIMACHAL NEWS
गृह जिले हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए सुक्खू ने एनआईटी हेलीपैड पर बताया कि अडाणी समूह की बिलासपुर और सोलन में स्थित दो सीमेंट कारखानों से संबद्ध ट्रक संचालकों के संगठन ने संशोधित दरों का प्रस्ताव भेजा है। संबंधित अधिकारियों को फैक्टरी प्रबंधन के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है।
बरमाणा (बिलासपुर) में एसीसी और दारलाघाट (सोलन) में अंबुजा सीमेंट कारखाने माल ढुलाई दर पर विवाद को लेकर 14 दिसंबर से बंद हैं। एक प्रश्नपत्र लीक होने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को निलंबित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रश्न-पत्र लीक के कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार की जननी था और उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार नहीं होने देगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।