Himachal News : हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करने होंगे: चैतन्य शर्मा
Himachal News : Local employment opportunities have to be created for the youth of Himachal Pradesh: Chaitanya Sharma
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2022 08:59 PM
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सबसे युवा उम्मीदवार कांग्रेस के चैतन्य शर्मा (28) का कहना है कि राज्य के प्रतिभावान युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के रास्ते बनाने होंगे, ताकि उन्हें काम के लिए दूर न जाना पड़े। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के पुत्र शर्मा गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक हैं।
Himachal News :
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मौजूदा विधायक राजेश ठाकुर को 15,685 मतों के अंतर से हराया। शर्मा ने शनिवार को यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'जिला परिषद के सदस्य के तौर पर मैंने तीन प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए थे, जहां मूल रूप से लोगों को सॉफ्ट स्किल्स और कंप्यूटर स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाता था। हिमाचल के युवाओं में काफी प्रतिभा और उत्साह है तथा वे स्थानीय स्तर पर रोजगार चाहते हैं।'
उन्होंने कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं, हिमाचल की शिक्षा बहुत अच्छे स्तर पर है और साक्षरता दर भी बहुत अधिक है। लेकिन हमारे युवाओं को किसी भी तरह के काम या नौकरी के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है। इसलिए, हमें स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की जरूरत है।'