Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
Himachal Pradesh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:24 AM
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजय स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
Himachal Pradesh
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ठाकुर ने पहले कहा था कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि राज्य में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव की आज मतगणना संपन्न हुई। मतगणना में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब अपना त्यागपत्र दिया है। राज्य में नई सरकार का जल्द ही गठन होने की उम्मीद जताई जा रही है।