बड़ी खबर : कंगना के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह
Himachal Pradesh News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:15 PM
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री है और मंडी से मौजूदा सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।
प्रतिभा सिंह ने दी जानकारी दी
आज नई दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खर्गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। प्रतिभा सिंह ने इस बारे में जानकारी दी कि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुलतान पुरी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।