<span style="color:#4c83f5;">Himachal Pradesh Political News :</span> कांग्रेस त्याग कर भाजपा के हुए पूर्व सांसद सुरेश कश्यप
Former BJP MP Suresh Kashyap quits Congress
भारत
चेतना मंच
04 Oct 2022 10:27 PM
Himachal Pradesh Political News : चुनावी मौसम में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
Himachal Pradesh Political News :
जेपी नड्डा ने कहा कि मेरे पुराने सहयोगी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मैंने सुरेश चंदेल से बात की और उनसे भाजपा में शामिल होने और हमारी राष्ट्रवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने भाजपा का काम एक साथ शुरू किया था और हमारा पुराना नाता है। मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस बाबत चर्चा की और इसके लिए मुख्यमंत्री राजी हो गए। उन्होंने सुरेश चंदेल को घर वापसी पर बधाई दी।
Himachal Pradesh Political News :
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमें खुशी है कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह पूर्व में हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पुराना नाता है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने एक निरंतरता प्रक्रिया है और यह कांग्रेस पार्टी में भाई-भतीजावाद के कारण है। कांग्रेस में नेता परिवारों की सेवा करते-करते थक चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी आम चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत प्राप्त करने जा रही है।
कांग्रेस पार्टी के बाबत सुरेश चंदेल ने कहा कि बेशक पार्टी मुझे टिकट दे रही थी, फिर भी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जो लोगों के मुद्दे हैं, जिन्हें उठाना चाहिए था, वह उन मुद्दों पर भी चुप रही है, जिससे पार्टी को छोड़ना ही बेहतर समझा है। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना हमारा दायित्व है और जो भी आदेश हांेगे, उसे मजबूती के साथ पालन किया जाएगा।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221004-WA0024.mp4"][/video]