Himachal Pradesh Political News : प्रियंका गांधी ने सोलन में बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार का मसीहा बताया भाजपा सरकार को।
Priyanka Gandhi in Himachal Pradesh
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:21 PM
Himachal Pradesh Political News : हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा किए जाने से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शुक्रवार को शंखनाद सोलन से किया । कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में आज सोलन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए , भ्रष्टाचार , महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जमकर कोसा तथा भाजपा पर चौतरफा हमला किया। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र की सरकार हो या हिमाचल सरकार जनहित के मुद्दो से भटक रही है व बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी , भ्रष्टाचार के मुद्दे से भटक कर जनता को बरगला रही है । विकास नगण्य हैं व झूठे प्रचार , प्रसार से जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है । प्रियंका गांधी ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्मचारियों को ओपिएस लागू की जाएगी । महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता दिया जाएगा । साथ ही सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा।
[video width="352" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221014-WA0013.mp4"][/video]