
Himachal Governor: नई दिल्ली। शातिर ठगों द्वारा लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं, ताकि लोग उनके झांसे में आसानी से आ सके। इसी तरह का एक नया मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला से सामने आया है, जहां पर साइबर ठगों ने हिमाचल प्रदेश के गवर्नर (राज्यपाल) राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को माध्यम बनाकर ठगी करने का प्रयास किया है। यह बात गवर्नर ने स्वयं साझा की है।
आपको बता दें कि ठगों द्वारा लोगों से रकम ठगने के लिए रोजाना ही नया आइडिया तैयार किया जाता है। अपने इसी नए आइडिया के माध्यम से वह लोगों को ठग रहे हैं। लोगों की रकम हड़पने के लिए साइबर ठगों द्वारा ऐसे आइडिया तैयार किए जाते हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने खुलासा किया कि साइबर ठगों ने उनके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया और उनके नाम पर लोगों से रूपयों की डिमांड कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम पर पैसों की डिमांड करें तो उन्हें पैसा न दें और इसकी जानकारी निकट थाना पुलिस को दें।
उधर, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आफिसियल शिकायत दर्ज कर गवर्नर के नाम का फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाने वालों की तलाश शुरु कर दी है। साथ ही इंस्टाग्राम को भी राज्यपाल के फर्जी खाते को निष्क्रिय करने को कहा है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों ने पिछले साल हिमाचल के तत्कालीक मुख्यमंत्री और सचिव का फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया था।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार राज्य में पिछले पांच वर्षों के दौरान साइबर अपराध की लगभग 18,000 शिकायतें मिलीं। इनमें से 50 फीसदी शिकायतें रुपयों की ठगी से संबंधित हैं।