
Himachal Voting Updates: हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे के साथ ही मतदान समाप्त हो गया। इस पर्वतीय क्षेत्र में कुल 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग पार्टियां ईवीएम को सील करने की प्रक्रिया में जुट गई है। हालांकि जिन पोलिंग बूथ पर 5 बजे से पहले आए लोग लाइनें में खड़े हैं, उनके वोट पड़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। धर्मशाला और शिमला के मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दफ्तर पहुंचने से पहले मैहली में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान किया। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी मतदान के दौरान फिलहाल गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। चुनाव विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से मतदान के लिए भेजा जाता रहा।
3 मिनट में हिमाचल चुनाव का गणित, देखें वीडियो