Hindi kahani : दो दोस्त एक रेगिस्तान से गुजर रहे थे। बीच रास्ते में किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को थप्पड़ मार दिया।
Hindi kahani
जिस दोस्त को थप्पड़ मारा, उस दोस्त के दिल पर चोट लग गई, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा, उसने रेत पर लिखा, “आज मेरे दोस्त ने मेरे को थप्पड़ मारा।”
दोनों रेगिस्तान में चलते रहे, आगे उनको एक छोटा सा तालाब मिला।
तालाब में दोस्त नहाने लगे। इतने में जिस दोस्त को थप्पड़ मारा था वो तालाब में पैर फिसलने के कारण डूबने लगा।
दूसरे दोस्त ने उसको बचा लिया। डूबने से बचने के बाद थोड़ा ठीक होने के पर, उसने पत्थर पर लिखा, “आज मेरे दोस्त ने मेरी जान बचाई।”
अब जिस दोस्त ने थप्पड़ मारा उसने दूसरे दोस्त से पूछा, “दोस्त मैंने जब तुम्हारा दिल दुखाया तब तुमने रेत पर लिखा और अभी तुमने पत्थर पर लिखा, ऐसा क्यों?”
दूसरे दोस्त ने जवाब दिया, “जब हमारा कोई दिल दुखाता हैं तो हमें रेत पर लिख देना चाहिए, ताकि माफ़ी की हवाएं इसे मिटा सके। लेकिन जब भी कोई हमारे लिए अच्छा करता हैं तो हमें इसे पत्थर पर लिखना चाहिए जहां से कोई भी हवा इसे मिटा नहीं सके।”
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।