Hindi Kahani - एक राजा मोटापा बढ़ने की वजह से बीमार पड़ गया। डॉक्टरों ने उसे सलाह दी कि वह खाना कम कर दे तो मोटापा घट सकता है। डॉक्टरों की इस सलाह से राजा गुस्सा हो गया।
Hindi Kahani
राजा ने ऐलान किया की जो भी उसका अच्छा इलाज करेगा, उसे बड़ा इनाम दिया जाएगा। लेकिन इसमें एक शर्त थी। जो भी इस कार्य में सफल न रहेगा, उसका सिर कलम कर दिया जाएगा।
ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि राजा का जीवन अब एक महीने का और बचा है। यह जानकर राजा डर गया और परेशान रहने लगा।
जिस ज्योतिषी ने यह भविष्यवाणी की थी, उसे महीने भर के लिए जेल में डाल दिया गया, ताकि यह देखा जा सके कि उसकी भविष्यवाणी में कितना दम है।
राजा बहुत डरा हुआ था। उसने खाना पीना भी बहुत कम कर दिया और महीने भर के भीतर ही उसका वजन काफी गिर गया। इसके बाद राजा ने जेल से ज्योतिषी को बुलाया और कहा, “आप क्यों नहीं मुझे तुम्हारा सिर कलम कर देना चाहिए”।
इस पर ज्योतिषी बोली कि “अपने को शीशे में देखिए कि आप अब कितने स्वस्थ हो गए हैं”। अपने को स्वस्थ और दुबला काया देखकर राजा का आश्चर्य का कोई ठिकाना न रहा।
तब ज्योतिषी ने राजा से कहा कि असल डॉक्टर तो मैं ही था। मौत के बहाने मैंने आपको डरा दिया था, ताकि आप खाना कम कर दे और स्वस्थ हो जाए।
ज्योतिषी की यह बात सुनकर राजा बहुत ही खुश हुआ और उसे इनाम दिया। साथ ही वादा किया कि वह अब कभी भी खाने-पीने में अति नहीं करेगा। Hindi Kahani
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।