Hindi Kahani : सावधानी जरूरी हैं – प्रेरणादायक हिंदी कहानी
Hindi Kahani
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:20 AM
Hindi Kahani : एक बार एक आदमी एक बड़े खजूर के पेड़ पर चढ़ता है। वहां से खजूर तोड़ने के बाद वह नीचे उतरने लगता है।
पेड़ से कुछ दूरी पर एक संत बैठे हुए थे। उस आदमी को देख रहे थे। लेकिन जब वो आदमी जमीन से 9 फीट की दूरी पर ही रह गया था। तब वह संत जोर-जोर से चिल्लाकर उस आदमी का आगाह करते हैं,
“भाई संभल के उतरना”
“हाथ मत छोड़ देना सावधानी रखना”
“नीचे 9 फीट जमीन और बची हैं”
“गिर जाएगा तो हाथ पैर टूट जाएंगे”
उस आदमी ने सोचा, “बड़े अजीब महाराज हैं जब मैं सबसे ऊपर था तब तो कुछ नहीं बोला। और अब मैं उतरने ही वाला हूं, तो बोलते ही जा रहे हैं।”
आदमी पेड़ से नीचे उतर कर संत के पास जाता है। और फिर संत से कहता है-
“वाह बाबाजी वाह! जब मैं पेड़ के बिल्कुल ऊपर था, तब तो आपने एक भी बार नहीं कहा कि सावधान रहना और जब मैं इतने नीचे आ गया हूं, जमीन के बिल्कुल पास तब आप मुझे बार-बार चिल्ला के बोल रहे थे। आखिर ऐसा क्यों?”
संत ने कहा, “बेटा यह तो ध्यान देने लायक बात है। जब तुम सबसे ज्यादा ऊंचाई पर थे, तब खतरा भी ज्यादा था। तब तो तुम खुद ही बहुत सावधान थे। लेकिन जैसे-जैसे नीचे आने लगे तो तुम्हारी लापरवाही भी बढ़ गई थी।
शिक्षा:
अपनी जिंदगी में भी यही होता है जब हम ऊंचाई पर होते हैं, खतरों के पास होते हैं तो बहुत ज्यादा सावधान रहते हैं। खुद पर पूरा विश्वास होता हैं। लेकिन जैसे-जैसे खतरा कम होने लगता है, लोग लापरवाह हो जाते है असावधान हो जाते हैं। इसलिए हमे काम के दौरान हमेशा फोकस होकर काम करना चाहिए।
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।