Hindi Kavita –
मणिपुर में हुआ तो क्या हो गया,
राजस्थान में भी तो हुआ था,
पश्चिम बंगाल में भी तो हुआ था।
यह तर्क नही, कुतर्क जारी है,
सत्ता को बचाने का षडयंत्र जारी है।
नारी पर जहां भी हमला हुआ,
जहां भी उससे खिलवाड़ हुआ।
जहां उसकी आबरू लूटी गई,
जहां उसके सपनो को कुचला गया।
वहां- वहां की सरकारें दोषी है,
वहां वहां की व्यवस्था दोषी है।
सवाल सत्ता पक्ष, विपक्ष का नहीं है,
सवाल अबलाओं की रक्षा का है।
सवाल उस आधी आबादी का है,
जिसे दोयम आंका जा रहा है।
आज नारी न बाहर सुरक्षित है,
ओर न ही अब घर मे सुरक्षित है।
आखिर नारी जाए तो जाए कहां,
नारी शोषण के सामने कानून बोने हैं।
नेताओं के हाथ के खिलौने है,
कुदृष्टि डालने वाले साफ बच जाते हैं।
कानून के हाथ भी नारी को सताते है,
ऐसे कैसे कहूं यह नवदुर्गा का देश है।
यहां हर आस्तीन में रावण शेष है।
- श्रीगोपाल नारसन
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।