
Hindi Kavita –
मुझे अपने हर दर्द का हमदर्द बना लो, दिल में नहीं तो ख्यालों में बैठा लो, सपनों में नहीं तो आंखों में सजा लो, अपना एक सच्चा अहसास बना लो।।
मुझे कुछ इस तरह से अपना लो, कि अपने दिल की धड़कन बना लो, मुझे छुपा लो सारी दुनिया ऐसे, कि अपना एक गहरा राज बना लो।।
करो मुझसे मोहब्बत इतनी, अपनी हर एक चाहत का अंजाम बना लो, ढक लो मुझे अपनी जुल्फों इस तरह, कि मुझे अपना संसार बना लो।।
आप फूल बन जाओ मुझे भंवरा बना लो, आप चांदनी बन जाओ मुझे चाँद बना लो, रख दो अपना हाथ मेरे हाथों में इस तरह, कि मुझे अपने जीवन का हमसफर बना लो।।
———————————————— यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।