
Hindi Kavita –
लोग ऊँची उड़ान रखते हैं, हाथ पर आसमान रखते हैं।
शहर वालों की सादगी देखो, अपने दिल में मचान रखते हैं।
ऐसे जासूस हो गए मौसम, सबकी बातों पे कान रखते हैं।
मेरे इस अहद में ठहाके भी, आसुओं की दुकान रखते हैं।
हम सफ़ीने हैं मोम के लेकिन, आग के बादबान रखते हैं।
ज्ञान प्रकाश विवेक
———————————————— यदि आपको भी कविता, गीत, गजल और शेर ओ शायरी लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।