Hindi Kavita – जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा
Hindi Kavita
भारत
चेतना मंच
16 Apr 2023 03:08 PM
Hindi Kavita –
जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है, उसके पाँव में छाला होगा।
बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता,
यारों जो जलेगा उसी दिये में तो, उजाला होगा।
उदास होने के लिए उम्र पड़ी है,
नजर उठाओ सामने ज़िन्दगी खड़ी है।
अपनी हंसी को होंठों से न जाने देना,
क्योंकि आपकी मुस्कराहट के पीछे दुनिया पड़ी है।
————————————————
यदि आपको भी कविता, गीत, गजल और शेर ओ शायरी लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।