Hindi Kavita –
क्या ज़िद थी, तेरी के दूर हो गए,
सही होके भी हम गलत हो गए।
तेरे फैसलों ने मजबूर इतना किया,
कि पास रहके भी तुझसे दूर हो गए।
सच साबित न कर सके हम कभी भी,
और झूठ के आगे तेरे मजबूर हो गए।
जो तूने कहा वो सह न सके हम,
क्या सामना करते नज़र से दूर हो गए।
जो उम्मीद थी मेरी वो न उम्मीद हो गई,
जिसे साथ देना था, वो सबसे पहले दूर हो गए।
क्या खबर थी, यूँ बिखरेगा आशियान मेरा,
कि घर जोड़ने वाला ही तोड़ेगा घर मेरा।
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।