Hindi Kavita –
सुमन बनें हम हर क्यारी के
बन उपवन महकें,
चलो दोस्त! हम सूरज बनकर
धरती पर चमकें!
एक धरा है, एक गगन है,
सब की खातिर एक पवन है,
फिर क्यों बँटा-बँटा-सा मन है?
आओ स्नेह-कलश बनकर हम
हर उर में छलकें!
कहीं खो गया है अपनापन,
सब के होठों पर सूनापन,
चुप्पी साधे, हर घर-आँगन।
बुलबुल, कोयल, मैना बनकर
डाल-डाल चहकें!
नयन किसी के रहें न गीलें,
हँसते-हँसते जीवन जी लें,
अमृत-विष मिल-जुलकर पी लें।
हर मुश्किल से तपकर निकलें
कुंदन बन दमकें!
अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।