Hindi Kavita –
दो तेज रेलगाडियों की तरह
हम एक-दूसरे के पास से गुजर गए,
एक की लम्बाई से दूसरे की लम्बाई नप गई।
छूट गए पटरी-से जीवन के सारे क्रम,
तब तक तो दोनों ने कितने ही स्टेशन,
गांव, खेत पार किए,
और विपरीत दिशाओं में
दूर-दूर बढ गए...
दोष तीव्र गति का है,
वेग की मर्यादा होनी चाहिए,
नहीं तो इसी तरह दुरियां बढती हैं,
फासले जितने ही तय करो
उतने ही बढते हैं।
कहीं कोई टर्मिनस शायद ऐसा भी हो,
जहां रेलगाडियां
सभी रुक जाती हैं।
अनंत कुमार पाषाण
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।