Hindi Kavita –
हर दिन गलत निगाह से देखा न कर मुझे,
मैं तेरा हो चुका हूं सोचा न कर मुझे।
तन्हाईयों में बैठ कर तनहा ना कर मुझे
कहीं घुट के मर जाउं ऐसा न कर मुझे।
तू मुझे भूल जाये इसका गम नहीं,
लेकिन खुदा के वास्ते रुस्वा न कर मुझे।
अज़ाज़ तेरे इश्क में बीमार हो गया
तेरा मरीजे इश्क हूं अच्छा न कर मुझे।
————————————————
यदि आपको भी कविता, गीत, गजल और शेर ओ शायरी लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।