Hindi Kavita –
तितली रानी, तितली रानी!
कौन देश से आती हो,
फूल-फूल का रस पीतो हो
फिर झट से उड़ जाती हो।
अपने इन सुंदर पंखों पर
क्यों इतना इतराती हो?
छोटे-छोटे हम बच्चों को
कयों तुम नाच नचाती हो।
रंग-बिरंगे फूलों के सँग
तुम क्यों हँसती-गाती हो।
हम बच्चों से क्या कुट्टी है,
हाथ नहीं जो आती हो!
मैं भी इक दिन पंख लगाकर
जब तितली बन जाऊँगी,
तुमसे जी भर बात करूँगी
और संग उड़ जाऊँगी।
अंशु शुक्ला
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।