
लव जिहाद के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बाद दनकौर कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता[/caption]
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने चेतना मंच को बताया कि उन्हें दनकौर कस्बे के कार्यकर्ता द्वारा सूचना मिली थी कि एक हिंदू बेटी जो कि दनकौर कस्बे में रहती है, उसके साथ एक मुस्लिम लड़का अपना नाम हिंदू धर्म से बताकर रिलेशन में रहता हुआ आ रहा था । वह मुस्लिम लड़का अपने परिवार की मजबूरियां बताकर लड़की से मोटा धन ऐंठ रहा था । जब वह लड़का, लड़की को ज्यादा ब्लैकमेल व परेशान करने लगा तो लड़की ने उसकी जानकारी निकालने की कोशिश की । तब लड़की को पता चला कि लड़का हिंदू धर्म से नहीं है। वह मुस्लिम समाज से है।
[caption id="attachment_31066" align="aligncenter" width="1600"]
लव जिहाद के प्रकरण की पूरी जानकारी लिखित में कोतवाल को सौंपते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता[/caption]
जिस पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर थाना दनकौर से संपर्क किया व उस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है । नवीन शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से इस मामले में संगीन से संगीन धाराएं लगाने का अनुरोध किया है ।
गन्दगी फैलाने के अपराध में यथार्थ अस्पताल पर लगा जुर्माना,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगाया जुर्माना