National Security Day - जानें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास और साल 2023 की थीम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:21 AM
National Security Day -आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस है। जागरूकता की कमी अथवा लापरवाही की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क एवं सावधान करने के लिए हर साल 4 मार्च का दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। लेकिन अब प्रतिवर्ष 4 मार्च को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा है। इस पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाता है जिसका एकमात्र उद्देश्य लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक कर उन्हें सुरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत कराना होता है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस देश के सिक्योरिटी विभाग एवं उन सभी सोल्जर को भी समर्पित किया जाता है, जो देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात देश की सीमाओं पर डटे रहते हैं। अपने प्राणों की आहुति देकर देश में शांति एवं आवाम को दुश्मनों से सुरक्षित रखते हैं।
National Security Day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास -
4 मार्च के दिन को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव नेशनल सेफ्टी काउंसिल द्वारा सामने लाया गया था। साल 1966 में 4 मार्च के दिन ही भारत में नेशनल सेफ्टी काउंसिल (National Safety Council) की स्थापना हुई थी। नेशनल सेफ्टी काउंसिल एक स्वशासी निकाय है जो सार्वजनिक सेवा के लिए गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है। साल 1972 में इसी संगठन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, और 4 मार्च के दिन को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, कुछ सालों बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की जगह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का रूप ले लिया।
National Security Day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 थीम -
प्रतिभा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस साल 2023 के लिए जो थीम निर्धारित की गई है वह है " कार्य स्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना"
दुर्घटना किसी भी तरह की हो सकती है और यह कहीं पर भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का एकमात्र उपाय सावधानी और सतर्कता है। औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान खतरे में डालकर सीमा पर डटे रहने वाले जवानों को सम्मान देना ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस अथवा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का एकमात्र उद्देश्य है।