
Hit And Run Law : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून का विरोध पूरे देश में जारी है। इस कानून का विरोध करते हुए देश भर के ट्रक और डंपर चालकों ने जगह-जगह चक्का चाम कर दिया। ट्रक चालकों का कहना है, कि ये कानून गलत है और सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए। हिट एंड रण कानून की वापसी की मांग को लेकर मुंबई, इंदौर से लेकर दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर ट्रक चालकों ने अपने-अपने ट्रकों सड़कों पर खड़ा करके जाम लगा दिया है।