
इंडियन थाली में मिठाई का अपना ही अलग महत्व है। यह सिर्फ भोजन का आखिरी हिस्सा नहीं, बल्कि खाने का सबसे स्वादिष्ट और खुशबूदार पल भी होता है। चाहे त्योहार हो या सामान्य दिन, मिठाई थाली को पूरा करती है और खाने का आनंद दोगुना कर देती है। ऐसे में अगर आप कुछ खास और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो पके केले से बने मालपुए आपके लिए परफेक्ट विकल्प हैं। ये न केवल नरम और रसीले होते हैं, बल्कि घर पर तैयार होने के कारण स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतरीन हैं। मिठास के शौकीनों के लिए यह एक ऐसा व्यंजन है, जो थाली में अपनी खास जगह बनाएगा। Banana Malpua Recipe
पके केले – 2
दूध – 1 गिलास
सूजी – ½ कप
गेंहू का आटा – ½ कप
केसर – कुछ धागे
इलाइची पाउडर – ½ चम्मच
सौंफ पाउडर – ½ चम्मच
साबुत सौंफ – ½ चम्मच
नमक – 1 चुटकी
मिल्कमेड/कंडेंस्ड मिल्क – 3 चम्मच
रिफाइंड तेल या घी – तलने के लिए
गुड़ – 1 कप
पानी – 2 कप
सजावट के लिए कटे बादाम और पिस्ता
1. बैटर तैयार करें: पके केले अच्छे से मैश करें। एक बाउल में केले और दूध मिलाएं। अब इसमें सूजी, आटा, केसर, इलाइची पाउडर, सौंफ पाउडर, साबुत सौंफ, नमक और मिल्कमेड डालकर अच्छी तरह फेंट लें। यदि घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध या पानी मिला सकते हैं। तैयार बैटर को 2 घंटे के लिए रख दें ताकि यह अच्छे से फूल जाए।
2. तलना शुरू करें: पैन में घी या तेल गर्म करें। बैटर को चम्मच की मदद से घी में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। सभी मालपुए इसी तरह तैयार कर लें।
3. चाशनी बनाएं: एक पैन में गुड़ और पानी डालकर हल्की चाशनी तैयार करें। तैयार मालपुए को चाशनी में 5 मिनट के लिए डालें और फिर निकाल लें।
4. सजावट और परोसें: मालपुए को कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाएं। आप चाहें तो इसे शक्कर की चाशनी में भी डाल सकते हैं।
आटे की जगह आप सूजी या जई का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुड़ की चाशनी से मिठास प्राकृतिक और हेल्दी रहेगी। Banana Malpua Recipe