Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। जी हां यदि आप अनजान महिलाओं से बातचीत करने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। तुरन्त सावधान हो जाएं नही तो कोई अनजान महिला आपको बर्बाद कर सकती है। एक अनजान हसीना से बात करना जल निगम के एक अधिकारी को बहुत भारी पड़ा है। उस हसीना ने अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया और फिर 15 लाख रूपए की फिरौती मांग ली।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने हनी ट्रैप चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल तथाकथित हसीना का नाम सुश्री नीरज देवी है। वह टप्पल थाना क्षेत्र के बैर गांव की रहने वाली है। उसका एक साथी प्रशांत जेवर थाना क्षेत्र के नंगला गोविंद गांव भटौना गांव का रहने वाला है। इन तीनों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरोह का सरगना देवेन्द्र नामक युवक बताया जाता है। वह अभी तक फरार है।
बीटा-2 के कोतवाली अनिल राजपूत ने बताया कि नीरज देवी अनजान नंबरों पर मिस कॉल करती थीं। जिस किसी का कॉल बैक आ जाता था उससे मीठी-मीठी बात करके अपने जाल में फंसा लेती थी। फिर फंसाए गए व्यक्ति को होटल में ले जाती थी। होटल के कमरे में जैसे ही वह व्यक्ति अपने कपड़े उतारता था वैसे ही खुले छोड़ दिए गए दरवाजे से गिरोह के लड़क आ धमकते थे। फिर से सब मिलकर अश्लील वीडियो शूट करते थे। उस वीडियो के दम पर मनमर्जी से धन हड़प लेते थे। जिस मामले में यह गिरफ्तारी हुई है उसके गिरोह ने वीडियो बनाकर 15 लाख रूपए मांगे थे। 2 लाख 83 हजार रूपए अब तक वसूल भी कर चुके थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है |