Honeytrap:हनी ट्रैप के शिकार हुए नेता से अश्लील कॉल के बाद युवती मांग रही पैसे।
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:07 PM
दरअसल आपको बता दे की हनी ट्रैप(Honey Trap) के शिकार हुए एक प्रत्याशी ने बताया कि उन्हें कॉल आया और जब फोन उठाया तो एक युवती अश्लील हरकतें करने लगी। जब उन्होंने इसके बाद फोन रख दिया तो उनके नंबर पर तस्वीरें भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, एक प्रत्याशी राजधानी लखनऊ में हनी ट्रैप का शिकार हो गए । वही अब इसकी शिकायत उन्होंने नजदीकी थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर के इसकी जांच में जुट गई है।
क्या किया आरोपी ने नेता के साथ।
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की पीड़ित प्रत्याशी जौनपुर की माधवगढ़ विधानसभा सीट (Madhavgarh Assembly Seat) से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और लखनऊ के विभूति खंड में उनका निवास है। प्रत्याशी का आरोप है कि एक युवती ने उनको वीडियो कॉल किया और जब उन्होंने फोन उठाया तो थोड़ी देर बाद युवती ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी।
पुलिस से क्या कहा प्रत्याशी ने।
उन्होंने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि फोन काटने के बाद उनके फोन पर अश्लील फोटो आ गई। जिसके बाद युवती ने विधानसभा प्रत्याशी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद प्रत्याशी ने विभूति खंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है।