विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का दावा कितन मजबूत, क्या दूसरी बार चैम्पियन बन सकेगा पाक?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 03:54 AM
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान : क्रिकेट का महाकुंभ अर्थात वनडे विश्व कप 2023 शुरू हो चुका है। विश्व कप 2023 की शुरुआत कल, 5 अक्तूबर को हुई और इसका समापन 19 नवंबर हो होगा। इस बार के विश्व कप (ODI World Cup) के दावेदारों की बात करें, तो इनमें पाकिस्तान भी अपना दावा ठोक रहा है। विश्व कप इस बार एशिया में होने के कारण उसके दावे को नकारा भी नहीं जा सकता है।
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान कितना मजबूत दावेदार है Pakistan in World Cup
पाकिस्तानी टीम 1992 में एक बार चैम्पियन रह चुकी है, इस बार वो भारतीय सरजमीं पर खेले जा रहे विश्व कप को जीतकर अपना दूसरा खिताब जीतना चाहती है। पाकिस्तान की टीम एक मजबूत टीम है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन पाकिस्तान की टीम एक ऐसी टीम है, जिसके प्रदर्शन के बारे में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
क्योंकि पाकिस्तानी टीम कभी बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटा देती है, तो कभी-कभी छोटी टीमों से भी हार जाती है। इसके प्रदर्शन में निरंतरता का पूरी तरह से अभाव रहा है। लेकिन इस बार टीम को एशियाई माहौल का फायदा मिल सकता है।
पाकिस्तान टीम का मजबूत पक्ष ये माना जा रहा है
पाक टीम के मजबूत पक्ष की बात करें तो गेंदबाजी हमेशा से पाकिस्तान की टीम का मजबूत पक्ष रहा है। पाक गेंदबाजों ने खासकर तेज गेंदबाजों ने दुनियाभर के बल्लेबाजों पर अपना दबदवा बनाया है। सारी दुनिया पाक तेज गेंदबाजी का लोहा मानती है। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।
बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। साथ में अनुभवी मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद भी हैं। इसके अलावा युवा फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक भी पाक को अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा है।
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान : पाकिस्तानी टीम की कमजोरी
नसीम शाह के अनफ़िट होने के कारण पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लग चुका है। इसके अलावा पाक टीम की चिंता ये है कि उसके मुख्य स्पिनर इस समय लय में नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों अनुभवी स्पिनरों मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने अब तक निराश किया है। इसके अलावा युवा बल्लेबाजों फखर जमान और इमाम उल हक ने भी अपनी फॉर्म नहीं पकड़ी है।
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, साऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube