Howrah Bridge: गुटखा प्रेमियों की पीक से हावड़ा ब्रिज हो रहा कमजोर! IAS अफसर ने इन अभिनेताओं से मांगा जवाब
Howrah Bridge gutakha
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:32 PM
Howrah Bridge: सोशल मीडिया पर इन दिनों गुटखा-पान मसाला को लेकर हर तरह चर्चा रहो रही है. तंबाकू के विज्ञापन में अभिनेता अक्षय कुमार की एंट्री के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स गुटखा खाने वालों और गुटखे का विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की आलोचना कर रहे हैं.
अब अक्षय कुमार के बाद लिस्ट में शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह भी आ गए हैं. हाल ही में IAS अफसर अवनीश शरण (IAS officer Awanish Sharan) ने कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके खंभे गुटखे की पीक से लाल हुए पड़े हैं.
>> यह भी पढ़े:- JK News: जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर में 6 आतंकी ढेर तो सेना का एक जवान शहीद
अक्षय ने मांगी माफी तो अजय देवगन ने दिया ये बयान
अभिनेता अक्षय कुमार की माफी (Akshay Kumar Apologies) और तंबाकू ब्रांड के इलाइची उत्पाद विज्ञापन में अभिनय करने की अपनी ‘व्यक्तिगत पसंद’ पर अजय देवगन के जवाब के बाद, पश्चिम बंगाल के IAS अफसर अवनीश शरण शाहरुख खान, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं पर भारी पड़ गए हैं.
.
[caption id="attachment_21865" align="aligncenter" width="482"] Twitter [/caption]
>> यह भी पढ़े:- Corona Virus In India: कोरोना के आज मिले 2527 नए मरीज, Delhi NCR रेड जोन में
Howrah Bridge
IAS अफसर अवनीश शरण ने ट्विटर पर फ़ेमस हावड़ा ब्रिज के स्तंभ की तस्वीर साझा की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहा है कि गुटखा की पीक के चलते मशहूर 70 साल पुराने पुल की सेहत खराब हो रही है. एक तरह से गुटखा-चबाने वाले हावड़ा ब्रिज पर हमला कर रहे हैं. ”
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल में गुटखा या पान मसाला (दोनों तंबाकू उत्पाद) की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित
>> यह भी पढ़े:- Power Coal Crisis: इन राज्यों में बिजली संकट जारी, महज़ 7 दिनों का कोयला शेष