राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो हुआ वायरल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:57 AM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार के औरंगाबाद का है। वायरल वीडियो में कांग्रेस के नेता एक छत खुली हुई गाड़ी पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी की गाड़ी के आगे तथा पीछे जन सैलाब नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में जिधर भी देखो उधर ही भारी भीड़ नजर आ रही है। वायरल वीडियो में बिहार की जनता गाड़ियों से, सड़क से तथा अपने घरों की छतों से राहुल गांधी के ऊपर फूलों की वर्षा करती हुई नजर आ रही है। Viral Video
आप भी देख सकते हैं राहुल गांधी की वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही वीडियो राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के विषय में जान लेने से पहले आप यहां वायरल वीडियो को देख सकते हैं। यह रही वायरल वीडियो...
[video width="848" height="478" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-18-at-1.17.15-PM.mp4"][/video]
राहुल गांधी के भाषण का वीडियो भी हो रहा है वायरल
राहुल गांधी के भाषण का वीडियो भी हो रहा है। वायरल राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के वायरल वीडियो के साथ ही राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। राहुल गांधी इस वायरल वीडियो में वोटर अधिकार यात्रा शुरू करते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। बिहार के औरंगाबाद कि इस जनसभा में राहुल गांधी विशेष जोश में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में राहुल गांधी ने कहा है कि, हमने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की है। ये यात्रा हमने इसलिए शुरू की है क्योंकि काफी समय से लोगों को शक है कि चुनाव में वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन जीतता है लेकिन जब 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होता है तो BJP जीत जाती है। हमने जांच की तो पता चला कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में जादू से 1 करोड़ नए वोटर पैदा कर दिए।
वायरल वीडियो में राहुल गांधी बोल रहे हैं कि, जहां भी ये नए वोटर आए वहां BJP जीती। हमारा वोट कम नहीं हुआ। हमारे गठबंधन को जितने वोट लोकसभा में मिले उतने ही विधानसभा में मिले। वहीं, नए वोटरों का वोट BJP को मिला। हमें शक हुआ तो चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि ये 1 करोड़ नए वोटर कहां से आए, ये कौन हैं, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट मांगी लेकिन उन्होंने हमें फुटेज और वोटर लिस्ट नहीं दी। अब हम जनता के बीच में वोटर अधिकार यात्रा लेकर जा रहे हैं। आप राहुल गांधी के भाषण के वायरल वीडियो को भी देख सकते हैं। बिहार के औरंगाबाद में दिए गए राहुल गांधी के भाषण के वायरल वीडियो को यहां देख तथा सुन सकते हैं। Viral Video
[video width="816" height="464" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-18-at-1.17.14-PM.mp4"][/video]