जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन,अनिल चौधरी आमरण अनशन पर
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:47 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद यूपी गेट पर प्रदर्शन के बाद अब लाजपत नगर इलाके में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकरआमरण अनशन शुरू हो गया है। कल भी इस मांग को लेकर यूपी गेट पर भारी परदर्शन किया गया था जिसके बाद पुलिस ने जनसंख्या समाधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, शिवदत्त त्यागी समेत तमाम प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया था । कल यूपी गेट पर 8:30 घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक चलती रही,और काफी बवाल मचा था। देर रात पुलिस ने यूपी गेट से पानी की बौछार कर सभी प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर वहाँ से हटा दिया था।
जनसंख्या नियंत्रण कानून की जोरदार मांग उठी.. पूरी तैयारी से आए थे प्रदर्शनकारी..
जनसंख्या समाधान कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में तमाम प्रदर्शनकारी देशव्यापी तैयारी के साथ खाने पीने के सामान के साथ आए थे और उन्होंने अपना डेरा यूपी गेट पर किसानों के प्रदर्शन की तर्ज पर डाल दिया था और जब पुलिस ने देर रात उनकी गिरफ्तारी की तो वह सामने लेट गए थे कि हमारे ऊपर से गोलियां चलाओ या फिर लाठियां चलाओ हम नहीं उठेंगे...
साढे आठ घंटे तक यूपी गेट पर लगा रहा जाम
जनसंख्या समाधान की मांग करने वालों में शिव दत्त त्यागी ने बताया...कल असम, गुजरात, बुलंदशहर, बागपत मेरठ से बस भर भर कर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे और लगभग 8 - 9 घंटे यूपी गेट पर प्रदर्शन करते रहे । कल वहां हजारों लोगों के लिए खाने पीने की तैयारी की गई थी और आज भी लाजपत नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत कई प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी आमरण अनशन पर..
शिवदत्त त्यागी और वंदना त्यागी ने बताया कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी आमरण अनशन पर है और वह अपनी मांगे पूरी करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। शिवदत्त त्यागी ने बताया, की जनसंख्या समाधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने हमसे कह दिया था जो लोग लाठियां खाने के लिए तैयार हैं वही प्रदर्शन में आएंगे क्योंकि हम जनसंख्या का समाधान चाहते हैं और पुलिस बल अपना काम करने से नहीं हटेगी , इसलिए जो लाठी की मार सह सकता है वही प्रदर्शन में रहे..प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में लोग थे और साढे आठ घंटे तक यूपी गेट के चारों तरफ जाम लगा रहा । ट्रैफिक पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी और इधर से उधर ट्रैफिक को डाइवर्ट भी किया गया जिसमें तमाम आने जाने वाले यात्रियों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी..
किसानों की तर्ज पर था आंदोलन इसलिए पुलिस ने बदली रणनीति...
उल्लेखनीय है पहले किसानों ने यूपी गेट पर जब धरना दिया था तो वो लंबा चला था और वह खाने-पीने , टेंट की सुविधा के साथ आए थे और उसी तरह जनसंख्या समाधान वाले भी आपने खाना-पानी के साथ यहां इकट्ठा हुए थे जिसमें हजारों के लिए इंतजाम हुआ और खाना बना था। इसको देखते हुए कल पुलिस ने अपनी रणनीति बदली और देर रात पानी की बौछारें कर रातों-रात सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई , महिलाओं को भी बक्शा नहीं गया उनको भी खींचकर बसों में बैठाया गया क्योंकि प्रदर्शनकारी जबरन नीचे लेट गए थे।
मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।