प्यार के लिए किया पति का क़त्ल , महिला को अपने ही भांजे से हुआ प्यार ! साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:41 PM
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है जिसमे एक महिला को अपने ही भांजे के साथ प्यार हो गया और जब उसके पति को इस बात का पता चल तो उस महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। और उसके मरने की वजह को शराब बताकर दोनों ने आनन् फानन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया
जानकारी के अनुसार किनानगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करते थे। सोमवार को देर रात अनिल की मौत हो गयी। सुबह के समय पत्नी पूनम ने अपने पडोसी मदनलाल और अन्य लोगों को सूचना दी कि अनिल की मौत शराब पीने के कारण हो गयी है। लेकिन मृतक के भाई ने पूनम पर हत्या का आरोप लगाकार उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है क्यूंकि मृतक के भाई का कहना है कि पूनम का उसके मुँह बोले भांजे के साथ अवैध रिश्ता है और उस रात वह भांजा घर पर ही था। उसका कहना है कि दोनों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी है।